CG Election : आज आएंगे केजरीवाल और मान, आप का गारंटी कार्ड करेंगे जारी

रायपुर। दिल्ली (Delhi )के मुख्यमंत्री (Chief Minister )और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party Convenor Arvind Kejriwal)और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) आज छग दौरे पर रहेंगे। वे आम आदमी पार्टी का गारंटी कार्ड (guarantee card )जारी करेंगे। गौरतलब है कि, घोषणा पत्र को आम आदमी पार्टी द्वारा गारंटी कार्ड कहा जाता है। शनिवार को जारी होने वाले गारंटी कार्ड में घोषणा पत्र के सभी बिंदू साझा नहीं किए जाएंगे। केवल कुछ घोषणाएं ही इसमें शामिल होंगी। गारंटी कार्ड की अन्य घोषणाएं बाद में की जाएंगी।
देंगे चुनावी मंत्र
प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी (State President Komal Hupendi)ने बताया शनिवार को आप कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन भी होगा। एयरपोर्ट रोड स्थित जैन मानस भवन (Jain Manas Bhawan) में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक यह सम्मेलन होगा। प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर उन्हें चुनावी मंत्र देंगे। दिल्ली सीएम का छ्ग दौरा एक दिवसीय है। वे शनिवार दोपहर 5 बजे की फ्लाइट से वापस लौट जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS