CG Election : खैरागढ़ के भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह बोले- चुनाव मैं नहीं, जनता लड़ेगी

CG Election  : खैरागढ़ के भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह बोले- चुनाव मैं नहीं, जनता लड़ेगी
X

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश में संगीत नगरी में भाजपा (BJP )ने चुनावी (election)बिगुल बजा दिया है और राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष (Rajnandgaon District Panchayat Vice President)व कद्दावर भाजपा नेता विक्रांत सिंह (BJP leader Vikrant Singh) के पर दांव खेला है। छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति के माहिर खिलाड़ी विक्रांत सिंह का कहना है कि विधानसभा (assembly)में जातिवाद जैसा समीकरण कभी नहीं रहा है। उन्होंने कहा, चुनाव में नहीं बल्कि जनता लड़ेगी व इसके लिए जनता ने मन भी बना लिया है। खैरागढ़ ( Khairagarh )के साथ ही ज्यादातर विधानसभाओं में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा में संगठन स्तर पर लगातार चुनाव की तैयारी चल रही है। महज पंद्रह दिनों में चलो संगवारी, भाजपा संग जुड़बो अभियान के तहत 1111 नए सदस्य बनाए गए हैं। उनसे हुई बात-चीत के अंश प्रस्तुत हैं।

सवाल- आपके अनुसार चुनाव से इतने पहले आपका नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित होने का फायदा मिलेगा या फिर ज्यादा समय होने का कोई नुकसान भी है ?

जवाब- चुनाव से पहले जो समय मिला है निश्चित रूप से इसका फायदा मिलेगा। जनता के बीच जाने का अधिक समय मिलेगा। उनकी समस्या को सुनने और समझने का मौका मिलेगा। कांग्रेस की असफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। साथ ही हमारे राज्य में भाजपा के पंद्रह साल में हुए विकास कार्यों की भी लंबी सूची है। स्वाभाविक रूप से इसका लाभ हमें मिलेगा और हम खैरागढ़ समेत पूरा छत्तीसगढ़ जीतेगें।

सवाल- खैरागढ़ विधानसभा में ऐसे कौन से काम हैं, जो आपके अनुसार अब तक नहीं हुए हैं और उस दिशा में विधायक बनने के बाद आप प्रयास करेंगे ?

जवाब- सीएम भूपेश बघेल ने जिला तो बना दिया है लेकिन व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है। सिर्फ नाम का जिला बन गया है। काम कुछ नहीं हो रहा। जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद पूरे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थय, सिंचाई, रोजगार और सर्वसमाज के विकास के लिए सुनियोजित तरीके से काम करने काम करेंगे।

सवाल-इस सीट से भाजपा के कई दावेदार थे, अब सबको एकजुट कैसे रखेंगे?

जवाब- दावेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा का भाव है और यह स्वाभाविक है लेकिन दावेदारों बीच कभी प्रतिद्वंद्धिता नहीं रही है। यह भाजपा का संस्कार है। मेरा नाम तय होने के बाद अन्य दावेदारों ने भी मुझे बधाई दी है। भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। वरिष्ठों के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम पर खैरागढ़ में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।

प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार

सवाल- पिछले तीन चुनाव में भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में इस बार जीत के लिए क्या रणनीति होगी ?

जवाब- राजनीति में जीत-हार का फैसला जनता करती है। हर बार की तरह इस बार भी जनता के बीच नई रणनीति और उर्जा के साथ जाएंगे और पूरा विश्वास है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के कुशासन से परेशान जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाएगी।

सवाल- जातिगत समीकरण इस विधानसभा में काफी प्रभाव रखते हैं, आप उसे कैसे तोड़ेंगे?

जवाब- खैरागढ़ विधानसभा में जातिवाद जैसी बात कभी नहीं रही। भाजपा को सभी जाति- समुदायों का समर्थन मिलता आ रहा है। सबका साथ, सबका विकास का ध्येय वाक्य लेकर काम कर रहा है, इसलिए जातिवाद का यहां विशेष असर नहीं है।

Tags

Next Story