CG Election : भरोसे का सम्मेलन में बोले खड़गे- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कोई नहीं डिगा सकता, भाजपा तो राम भरोसे चल रही है

मुकेश सिंह बैस- जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में आज भरोसे का सम्मेलन (Bharose Ka Sammelan) में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने राज्य सरकार के कामकाज की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इतनी मजबूत है कि, कोई उसे तोड़ नहीं सकता। हिमाचल और कर्नाटक को छत्तीसगढ़ से शक्ती मिली है। श्री खड़गे ने कहा कि, 11 अगस्त को आना था। लेकिन संसद सत्र चल रहा था और मणिपुर के मामले के कारण आज यहां पहुंचा हूं।
मणिपुर पर पीएम क्यों मौन हैं
राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने मणिपुर की घटना को लेकर कहा कि, पीएम मोदी मौन क्यों हैं...राज्यसभा में हमने मणीपुर में मुद्दे पर चर्चा करने की कोशिश की। इसके बावजूद उन्होंने कुछ नहीं कहा और न ही वे पार्लियामेंट में आए।
पीएम समाज को बांटने का काम कर रहे
राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला बोलते हुए कहा कि, 26 पार्टी के लोगों ने जो गठबंधन बनाया है। उनके सवाल का भी जवाब नहीं दिया। मोदी तो तरह-तरह के नाटक करते हैं, समाज को बाटने का काम कर रहे है। हर चीज में झूठा श्रेय लेने का काम कर रहे है। निजीकरण करके एयरपोर्ट तक बेच रहे है। अडानी और अंबानी जैसे लोग मोदी स्पोर्ट कर रहे हैं।
बीजेपी तो राम भरोसे चल रही है
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वंशवाद को लेकर कहा कि, कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाते हैं, लेकिन बीजेपी में वंशवाद हावी है। कांग्रेस काम पर भरोसा रखती है, यही वजह है कि यहां 'भरोसे का सम्मेलन' हो रहा है। भाजपा तो राम भरोसे चल रही है। नौकरी समेत सभी मुद्दों पर पीएम ने वादाखिलाफ़ी की है। जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी ने देश के लिए क्या किया ये सब जानते है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के जीत के कोई आसार नहीं है, कांग्रेस के लोगों को डराने के लिए ईडी का प्रयोग किया जा रहा है। गांधी, नेहरू के सिपाही ऐसे डरने वाले नहीं हैं। लोक हित में कांग्रेस यहां काम कर रहा है और करता रहेगा।
क्या 9 साल में पीएम ने धान का भंडार बनाया
'भरोसे के सम्मेलन' में शामिल हुए सीएम बघेल (Bhupesh Baghel) ने धान को लेकर कहा कि, सोनिया गांधी ने गरीबों को राशन देने का काम शुरू किया था। 5 साल पहले किसान और गरीबो की हालत खराब थी। किसान आत्महत्या कर रहे थे। हर काम में कमीशनखोरी होती थी। अब जनता के खाते में सीधे राशि भेज रहे है। 107 लाख मिट्रिक टन धान खरीदा गया है। राज्य सरकार किसानों को कोई परेशानी नहीं होने देती, लेकिन बीजेपी जो वाद करती उसे नहीं निभाती। 20 अगस्त को किसानों के खाते में फिर पैसा पहुंचेगा।
सीएम ने गिनाए सरकार के काम
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, 74 हजार राशन कार्ड धारियों को 35 किलो चावल दे रहे है। भाजपा ने चावल और शौचालय का पैसा भी गबन कर लिया। बेरोजगारी भत्ता रमन सरकार में 300 रुपए मिलता था। हमने 112 करोड़ रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया है। 42 लाख परिवार को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस हमेशा किसान, गरीब मजदूर के हित में काम करता आ रहा है। हर ब्लॉक में मॉर्डन जैतखाम बनाया जाएगा। नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। सभी समाज के लिए हम काम कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS