CG Election : माथुर ने कहा- कोई संदेह नहीं है कि हम बहुमत से सरकार बना रहे हैं

रायपुर। सवाल- वर्ष 2018 में भाजपा को शर्मनाक पराजय उबारने के लिए क्या रणनीति बनाई गई।
■ माथुर- मैं बीती ताही बिसार दे के सिद्धांत पर करता हूं। बीती घटनाओं से सबक लेते हुए गहन अध्ययन कर आगे की रणनीति पर काम करता हूं। साल भर के प्रयासों से यहां के बारे में जानकारी लेने के बाद यहां पर 55 नए लोगों को टिकट दिया। कार्यकर्ताओं को पिछले एक साल में सक्रिय किया। अब 17 नवंबर के मतदान के बाद 3 दिसंबर को भाजपा राज्य में दीपावली मनाएगी।
सवाल- कार्यकर्ताओं को किस आधार पर टिकट दिया गया। क्या व्यूह रचना थी ।
■ माथुर - पार्टी में हर कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान टिकट की उम्मीद रहती है। 5 हजार से अधिक आवेदन सभी 90 विधानसभा सीटों से आए । राज्य की भौगोलिक और सामाजिक समीकरण के आधार पर हमने जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट दिया है। सभी सीटों पर हमारी पूरी नजर हमेशा बनी रही ।
सवाल - कितनी सीटों पर जीत रहे हैं।
■ जवाब- भाजपा यहां पर कितनी सीट पर जीतेगी इसका विश्लेषण आप पर छोड़ता | यहां पर हम अच्छे बहुमत से सरकार बनाएंगे।
सवाल- ऐसा क्या कमाल कर दिया, जो बहुमत से सरकार बना रहे हैं। कांग्रेस 75 पार का नारा दे रही है।
■ जवाब- कांग्रेस को यहां पर 100 पार का नारा देना था। हमने 90 सीटों का फ्रेम तैयार किया। बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता से डायलाग किया। हर बूथ का कार्यकर्ता मेरे से बात कर सकता है। चुनावी सभाओं में जो भीड़ आई उससे लोगों के नेचर और करंट का पता है। हमले संवाद, स्नेह और व्यवस्था के सिस्टम को लेकर कार्य किया। मैं कार्यकर्ताओं को आधार मानकर कार्य करता हूं। चुनाव के दौरान कार्यकर्ता उत्साहित रहा। ऐसी कोई रात नहीं गई जब कार्यकर्ता से बात नहीं हुई हो। उन्हें रणनीति के तहत काम पर लगाया गया।
सवाल- भाजपा ने कांग्रेस की घोषणा पत्र को फालो किया ऐसा लोगों का कहना है।
■ जवाब- पीएम मोदी की गारंटी 2014 से शुरू हो गई थी। ये वो नहीं है कि राजीव गांधी की तरह कहे कि एक रूपए भेजो तो 15 पैसे पहुंचते हैं। मोदी की गारंटी में एक रुपए मतलब एक रुपए पहुंचेगा। कांग्रेस का ऐसा कहना कि उनकी कापी कर रहे हैं यह खिसियानी बिल्ली खंबा नोंचे वाली बात है। हम किसी को फालो नहीं करते। महतारी बंदन योजना में उन्हें 15 हजार देने की घोषणा करनी पड़ी। हर विधानसभा में भाजपा ने 80 हजार से 1 लाख महतारी वंदन योजना के फार्म महिलाओं का भरवाए हैं।
सवाल - कांग्रेस का आरोप है कि कांग्रेस में लीडरशिप नहीं रही। यहां पर केद्रीय नेता ही कमान संभाल रहे हैं।
■ जवाब - 2018 में क्या हुआ यह मै नहीं जानता । भाजपा की सिस्टम अलग है। कोई भी प्रभारी रहा हो भूपेश में ऐसा कहकर केवल भ्रम फैलाने का प्रयास किया। जब से मै यहां पर प्रभारी बनकर आया मैने कहा मैं अग्रेशिव तरीके से काम करूंगा। हमने सभी को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम किया। हमारी पार्टी की यही लाइन है।
सवाल - चुनाव मोदी बनाम भूपेश में तब्दील करने का प्रयास किया गया।
■ जवाब- मोदी की जनहित कारी योजनाओं और राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर हमने चुनाव लड़ा था। यहां पर पीएम मोदी के कार्यक्रमों के लाभार्थियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को भारी भीड़ देखने को मिली।
सवाल - चुनाव में ईडी- सीबीआई के दुरुपयोग की बात लगातार आ रही है। चुनाव भी उन्हीं के माध्यम ये लड़ने का आरोप है।
■ जवाब- यूपीए-1 और यूपीए-2 में कोई ऐसा महीना नहीं बीता जब इन एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी राजनीतिक दलों को परेशान नहीं किया गया हो । गुजरात के मुख्यमंत्री को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। अब जब उनके नेताओं को नोटिस हो रहा तो प्रदर्शन हो रहे हैं। हमारे नेताओं को नोटिस दिया तब तो हमने कोई धरना नहीं दिया। मतलब साफ है उन्होंने ऐसा किया तभी पूछताछ से डर रहे हैं, तारीख पर तारीख ले रहे हैं। मुझे सीबीई ने दो बार इंट्रोगेशन किया।
सवाल- भूपेश बघेल के बारे में क्या राय है।
■ जवाब - आज के समय में वे ज्यादा चतुर हैं इसलिए फेल हो गए। वे फर्जी फार्म के जरिए सीएम बने हैं। ढाई-ढाई साल का समय टीएस और उनके बीच बंटा था। उन्होंने टीएस को मौका नहीं दिया। वे उप मुख्यमंत्री बनकर ही रह गए। टीएस सिंहदेव से भाजपा या मैंने कभी कांटेक्ट नहीं किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS