CG Election : कांग्रेस घोषणापत्र समिति की अहम बैठक...मूणत बोले- सरकार का घोषणा पत्र...छग का शोषण पत्र है...

CG Election : कांग्रेस घोषणापत्र समिति की अहम बैठक...मूणत बोले- सरकार का घोषणा पत्र...छग का शोषण पत्र है...
X
मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में कांग्रेस घोषणापत्र समिति की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर अहम चर्चा हुई, जिसमें कहा गया कि...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- विधानसभा चुनाव (CG Assembly Election) से पहले राजीव भवन में मंत्री मोहम्मद अकबर (Mohammad Akbar) की अध्यक्षता में कांग्रेस घोषणापत्र समिति (Manifesto Committee) की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर अहम चर्चा हुई, जिसमें कहा गया कि...कांग्रेस के घोषणापत्र में महंगाई से राहत पर फोकस किया जाएगा। कम कीमत पर घरेलू गैस सिलेंडर देने की घोषणा की जाएगी। साथ ही बिजली बिल हाफ योजना को लेकर अहम फैसला लिया जाएगा।


घोषणा पत्र अधूरा है...

कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की बैठक को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत (Rajesh Munat) ने कहा कि, कांग्रेस ने 2018 में जन घोषणा पत्र जारी किया, इसके बाद भी आज तक यह अधूरा है। कांग्रेस का घोषणा पत्र...छत्तीसगढ़ का शोषण पत्र है। एक बार फिर कांग्रेस सरकार जनता को झुनझुना पकड़ाने की तैयारी कर रही है। साथ ही कहा कि, राज्य सरकार ने कर्मचारी, किसान, नौजवान, महिलाओं को ठगने का काम किया है। जनता इनके घोषणा पत्र को पहले से जान चुकी है।

गुटबाजी और असंतोष दिख रहा है...

कांग्रेस की नई सूची पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत (Rajesh Munat) ने कहा कि, कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद गुटबाजी और असंतोष दिख रहा है। इसलिए कुछ दिन में सड़कों पर भी प्रदर्शन देखने मिलेगा। कांग्रेस में धीरे-धीरे घमासान मचेगा, वैसे भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फोटो गायब था। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जब डाट लगाई, तब जाकर फोटो लगाया था।

Tags

Next Story