CG Election : सांसद राजीव शुक्ला की पीसी...बोले- BJP के पास राज्यों में कोई चेहरा नहीं...मोदीजी के चेहरे पर कैसे जीतेंगे...

रायपुर- कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) ली, जिसमें उन्होंने पहले चरण में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होने की बात कही है। वहीं दूसरे चरण में भी कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, BJP का दुष्प्रचार न कर्नाटक में चला न हिमाचल में...BJP के पास राज्यों में कोई चेहरा नहीं बचा है। मोदीजी का चेहरा दिखाकर, BJP वोट लेना चाहती है। मोदीजी क्या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनेंगे? क्या छग के नेता घोषणाओं को पूरा नहीं कर सकते? स्थानीय चेहरे के आधार पर BJP वोट क्यों नहीं मांगती?
धान की कीमत 3100 क्यों नहीं कर देते ?
सांसद राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने धान की कीमत को लेकर कहा कि, मोदीजी पूरे देश में धान की कीमत 3100 क्यों नहीं कर देते ? छग के किसानों को न्याय की राशि मिलाकर 3800 रुपए मिलेगी, पूरे देश में 500 रुपए में सिलेंडर देने का BJP ऐलान करें, कांग्रेस सरकार की सब्सिडी मिलाकर सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा...
कांग्रेस का चेहरा तय...
कांग्रेस के चेहरे को लेकर राजीव शुक्ला ने कहा कि, कांग्रेस के प्रचार अभियान का बड़ा चेहरा तय है। BJP के पोस्टरों में तो टिकट साइज फोटो लगे होते हैं, BJP के पास छत्तीसगढ़ में कोई चेहरा नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS