CG Election : फ्लोर टेस्ट में नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट बरकरार...विपक्ष ने पार्षदों को खरीदने का लगाया आरोप...

CG Election : फ्लोर टेस्ट में नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट बरकरार...विपक्ष ने पार्षदों को खरीदने का लगाया आरोप...
X
नगर पंचायत कुसमी में मतदान के बाद फ्लोर टेस्ट में अध्यक्ष की सीट कायम रही। जिसके बाद जीत हासिल करने पर विधायक चिंतामणि ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि, 'भूपेश है तो भरोसा है'...पढ़े पूरी खबर

घनश्याम सोनी/बलरामपुर- अविश्वास प्रस्ताव पर बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी में मतदान के बाद फ्लोर टेस्ट में अध्यक्ष की सीट कायम रही। जिसके बाद जीत हासिल करने पर विधायक चिंतामणि महाराज ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि, 'भूपेश है तो भरोसा है'...

पार्षदों को खरीदा गया...

आज मतदान के बाद फैसला हो गया और फ्लोर टेस्ट में अध्यक्ष की सीट बरकरकार रही। जिसके बाद विधायक चिंतामणि ने तो इसे सत्य की जीत बताया...लेकिन विपक्ष के पार्षदों ने पैसे से पार्षदों को खरीदने का आरोप लगाया है।

सीट कायम रहने पर अध्यक्ष ने क्या कहा...

नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष गोवर्धन भगत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 15 में से 12 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवेदन दिया था। जिस पर आज फ्लोर टेस्ट और मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस फ्लोर टेस्ट के वक्त 15 में से 6 पार्षदों ने कांग्रेस का सपोर्ट किया। इसी सपोर्ट की वजह से एक बार फिर से गोवर्धन को अध्यक्ष बनाया गया है। कुर्सी बरकरार रहने के बाद अध्यक्ष गोवर्धन भगत ने इसे सत्य की जीत बताया, तो वहीं विपक्ष इसे पैसे के बल पर मिली जीत बताया।

जनता की जीत हुई है...

दरअसल, कुसमी विकासखंड विधायक चिंतामणि महाराज का गृह विकासखंड है। ऐसे में यहां पर विधायक को लेकर चुनौती थी। लेकिन इस जीत से पता चल गया कि, विधायक पर लोगों का भरोसा कायम है। जीत के बाद विधायक चिंतामणि और अध्यक्ष गोवर्धन ने नगर के शिव मंदिर में माथा टेका और इसे जनता की जीत बताया।

Tags

Next Story