CG Election : राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ...कार्यकर्ताओं से कहा- मतदाताओं से करें संपर्क

CG Election : राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ...कार्यकर्ताओं से कहा- मतदाताओं से करें संपर्क
X
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। कार्यकर्ताओं से क्या-क्या कहा...पढ़िए पूरी खबर

रायपुर- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमलीडीह पहुंचकर विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि, विजय संकल्प यात्रा से बूथ मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, चुनाव की बेला है...आप सभी अपने बूथ पर एक-एक मतदाता से संपर्क करें।

उनकी बात जरूर सुने...

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, उनकी बात सुने, अपनी बात भी रखें। दोनों के सामवेश से बूथ मजबूत करके प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें।

कई घटनाओं को हम देख रहे हैं...

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को देख रहे है। जिस तरीके सेअविश्वसनीय और अकल्पनीय घटनाओं को देखा जा रहा है। उसी तरीके से भ्रष्टाचार माथे पर लिखा हुआ है। कांग्रेस ने युवाओं के साथ धोखा किया है। महिलाओं के साथ धोखा हुआ है।

शराब बंद तो की नहीं...घोटाला कर दिया...

भूपेश बघेल ने शराब बंद करने के बात कहकर शराब घोटाला कर दिया है। भूपेश सरकार ने माइनिंग में घोटाला भी किया है। न गाय छोड़ी न गौठान छोड़ा, हम बनाने वाले है, ये बिगाड़ने वाले हैं।

Tags

Next Story