CG Election: इस विधान सभा क्षेत्र में नये-पुराने चेहरों ने की दावेदारी, कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

राहुल यादव-लोरमी। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक सरगर्मी (political stirring) भी तेज होने लगी है। सभी राजनीतिक पार्टियों (political parties) के दावेदार टिकट मिलने पर जीत के दावे कर रहे हैं। भाजपा (BJP) ने अपने पत्ते खोलते हुए 21 प्रत्याशियों (candidates) की पहली सूची जारी कर दी। वंही कांग्रेस (congress) में अभी दावेदारों की होड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में आज मुंगेली (mungeli) जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र (lormi constituency) में 26 नये-पुराने चेहरे सहित 19 लोगों ने लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पाटले के पास दावेदारी की है।
बता दें कि, इसमें कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। प्रमुख रूप से मुंगेली (mungeli) जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर और लोरमी जनपद उपाध्यक्ष खुसबू वैष्णव ने भी दावेदारी की है। नरेश पाटेल ने कहा कि, दो दिनों में 19 आवेदन मिले हैं। इन सभी आवेदनों में से पांच नामों का चयन कर कमेटी (comitee) को भेजी जाएगी। वहीं उन्होंने और आवेदन मिलने की संभावना भी जताई है।


लोरमी में विधायक बनाने की तैयारी में जुटे कांग्रेसी
दरअसल, लोरमी (lormi) में कांग्रेस (congress) के विधायक (MLA) नहीं हैं। इसलिए इस बार सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लोरमी में कांग्रेस के विधायक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि, टिकट चाहे जिसे भी मिले लेकिन इस बार उनकी पार्टी से लोरमी में विधायक जरूर बनाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS