CG Election : राजधानी में 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' में लोगों ने दिया योगदान, सांसद सोनी बोले- स्वच्छ भारत मिशन आंदोलन के रूप में खड़ा है...

रायपुर- राजधानी रायपुर के कई जगहों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। जिसमें एक साथ एक घंटे तक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने श्रमदान कर पंडरी तालाब की सफाई की, इस अभियान में सांसद सुनील सोनी भी शामिल हुए...
स्वच्छता अभियान में शामिल होकर सांसद सोनी ने कहा कि, पीएम मोदी ने 2014 में लाल किले से स्वच्छता मिशन का आह्वान किया था। आज स्वच्छ भारत मिशन एक आंदोलन के रूप में खड़ा है। स्वच्छ रैंकिंग के लिए हर शहर सफाई अभियान चल रहा है। इस अभियान में आम नागरिक की सहभागिता अभियान भी सुनिश्चित हुई है।
केंद्रीय हाईकमान समय पर सूची जारी करेगा...
दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक और सूची को लेकर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि, केंद्रीय हाईकमान समय पर दूसरी सूची जारी करेगा। इसी बीच कांग्रेस पर निधाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस को अपने विधायकों पर से विश्वास उठ गया है। क्योंकि पहले 6 सितंबर को सूची आने की बात कही गई, लेकिन अब तो अक्टूबर आ गया है। ये सब प्रदेश की जनता देख रही है।
जनता का भरोसा टूटा...
कांग्रेस की भरोसे की यात्रा पर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि, लोगों का सरकार पर से भरोसा टूट गया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस की सरकार को एक्सपोज किया है और बीजेपी की सरकार लाने का आव्हान किया है। सरकार ने गरीबों का अन्न लूटने का काम किया और गोबर खरीदी तक में घोटाला किया है। आने वाले समय में ऐसी सरकार रिपीट होती है तो छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्य रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS