CG Election: पीएम मोदी रायगढ़ जिंदल एयरपोर्ट पहुंचे, जनसभा को करेंगे संबोधित...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। सुबह 10.30 बजे वे रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। सूरजपुर के दतिमा जम्बूरी मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सूरजपुर आएंगे। वहां पर वे आमसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। इस दौरान 14 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन पीएम मोदी को सुनने के लिए आमसभा में शामिल होंगे।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
1. दिल्ली से 9 बजकर 40 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे।
2. 9 बजकर 45 मिनट में रायपुर से रायगढ़ के लिए रवाना हुए।
3. 10:30 बजे रायगढ़ से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे।
4. 10 बजकर 45 मिनट पर दतिमा हेलीपेड पर पहुंचेंगे।
5. 10 बजकर 55 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
6. 11 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।
7. 11 बजकर 55 मिनट पर दतिमा हेलीपैड से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS