CG Election : चुनाव नहीं लडेंगे संत गोवर्धन शरण व्यास...कहा- राजनीति में नहीं आना चाहते...

यशवंत यादव/छुरा- चुनाव से पहले राजिम विधानसभा से किसे तीसरा विकल्प चुना जाए इस पर अटकले चल रही हैं। यहां से सिरकट्टी आश्रम के पीठाधीश संत गोवर्धन शरण व्यास (Govardhan Sharan Vyas) को चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा था। लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। क्योंकि संत गोवर्धन शरण ने एक प्रेस नोट जारी कर साफ कर दिया है कि, वे चुनाव नहीं लड़ने वाले...
इस पर उन्होंने कहा कि, यह आस्था और विश्वास का केंद्र है, ऐसे में वो किसी भी चुनावी राजनीति में नहीं आना चाहते हैं। हालांकि आश्रम से जुड़े शुभ चिंतकों ने उनसे आग्रह किया था कि, चुनाव लड़ा जा सकता है। लेकिन उन्होंने अब साफ कर दिया कि, वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS