CG Election : चुनावी सरगर्मियां तेज, साव बोले- बुलडोजर तो चलकर रहेगा...राज्य सरकार ने जनता के साथ किया विश्वासघात…

रायपुर- विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। एक तरफ राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने की घोषाणाएं कर रही है और नक्सल अटैक के कम होने का भी दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) ने ट्वीट करते हुए कहा कि, बुलडोजर तो चलेगा...मैं प्रदेश के सभी युवाओं को बता दूं कि, भाजपा आयेगी और अपराधियों-जेहादियों पर बुलडोजर चलाएगी। एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश अध्यक्ष साव ने बुलडोजर से फूल बरसाने के लिए संगठन का अभिनंदन किया।

राज्य सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है...
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रेस वर्ता (Press Conference) के दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सीएम बघेल (Bhupesh Baghel) पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है। चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस सरकार जनता के बीच जा रही है। जनता अब कांग्रेस सरकार को समझ चुकी है।
भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है...
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) ने कहा कि, लगातार जिस तरह से बड़े नेता बीजेपी से जुड़ रहे है। इससे संकेत मिल रहा है कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। जनता का भी भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। प्रदेश से कांग्रेस सरकार जाने वाली है। घोषणापत्र तैयार करने के लिए हम सुझाव के रूप में प्रदेश की जनता के मन की बात जान रहे हैं। जनता के आकांक्षाओं को देखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS