CG Election : कांग्रेस घोषणापत्र समिति की दूसरी बैठक आज, निगरानी के लिए बनाया कंट्रोल रूम...

रायपुर- चुनाव आने से पहले लगातार कांग्रेस में बेठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस घोषणापत्र समिति की पहली बैठक हुई थी। जिसमें महंगाई से राहत और बिजली बिल हाफ करने की योजना को लेकर चर्चा हुई थी। आज कांग्रेस घोषणापत्र समिति की दूसरी बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12 बजे राजीव भवन में होगी। मीटिंग में पीसीसी प्रभारी कुमारी सैलजा मौजूद रहेंगी।
बड़ी घोषणाओं पर लग सकती है मुहर...
आपको बता दें, कांग्रेस घोषणापत्र समिति की दूसरी बैठक में कई बड़ी घोषणाओं पर मुहर लग सकती हैं। इसलिए मिशन 75 के लिए कांग्रेस पहले से एक्टिव मोड में चल रही है। इसके लिए सभी विधानसभाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम राजीव भवन से संचालित होगा। इस कंट्रोल रूम के संयोजक सलाम रिजवी बनाए गए हैं। वहीं कांग्रेस नेता अजय साहू कंट्रोल रूम के प्रभारी होंगे। इसके अलावा कंट्रोल रूम में सदस्यों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS