CG Election : छग में बढ़ गए सात लाख वोटर, पुरुष से ज्यादा महिलाएं, 18 लाख से ज्यादा पहली बार डालेंगे वोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले (Chief Electoral Officer Reena Baba Kangale )ने विधानसभा चुनाव (assembly elections)के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। उन्होंने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया क राज्य में वर्तमान में 18 से 22 आयुवर्ग के पहली बार वोट देने वाले आयुवर्ग के पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की संख्या 18 लाख 68हजार 636 है, जो छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार मतदान करेंगे। इसमें 18 से19 आयुवर्ग में 7 लाख 23हजार 771 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रारंभिक प्रकाशन में 18-19 आयुवर्ग के कुल मतदाता 4 लाख 25 हजार 698 थे, इस प्रकार आयुवर्ग में पुनरीक्षण अवधि के दौरान कुल 2 लाख 98 हजार 73 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रकाशित सूची के अनुसार राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं। पिछली बार मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 97 लाख थी। नई सूची में एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरुष मतदाता, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और बिपिन मांझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
कसडोल में सर्वाधिक मनेंद्रगढ़ में सबसे कम
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार बलौदाबाजार जिले की कसडोल विधानसभा सीट में सर्वाधिक मतदाता हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 61 हजार 208 है। सबसे कम मतदाताओं वाली सीट में मनेंद्रगढ़ विधानसभा शामिल है । मनेंद्रगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 134541 है।
सर्वाधिक मतदाता 361208 कसडोल विधानसभा
सबसे कम मतदाता 134541 मनेंद्रगढ़ विधानसभा
85 प्रतिशत आधार से लिंक
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वोटर आईडी कार्ड को आधार नंबर से लिंक करने का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया गया था। छत्तीसगढ़ में अब तक 85 प्रतिशत मतदाताओं के कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि यह आधार से लिंक कराना ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं है।
2.90 लाख नाम विलोपित
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि, राज्य में द्वितीय पुनरीक्षण के दौरान 2 लाख 90 हजार 874 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृत्यु को छोड़कर अन्य मामलों में मतदाता सूची से विलोपन का वेरिफिकेशन किया जाता है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में 2 प्रतिशत से अधिक विलोपन होता है, वहां पर क्रास चेक किया जाता है। मतदाता सूची में इसे सुधार कर जारी कर दिया गया है।
मतदाताओं की संख्या
पुरुष - 10120830
महिला - 0239410
थर्ड जेंडर - 790
कुल मतदाता - 20360240
■ 18-22 वर्ष के 1868636 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
■ 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 186215 है
■ 1010699 मतदाताओं के नाम जुड़े, 290874 मतदाता के नाम विलोपित
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS