Cg Election : सिंहदेव ने कराया सरगुजा में सर्वे... क्या हो सकते हैं नतीजे? सुनिए उनकी चौंकाने वाली बातें...

संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी घमासान अब चरम पर पहुंचने लगा है। पिछली बार कांग्रेस को सत्ता की चाबी तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले सरगुजा (sarguja) क्षेत्र पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में वहां पार्टी और सरकार के सबसे बड़े चेहरे यानी स्वयं उप मुख्यमंत्री ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कई सियासी मायने निकाले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव (cg assembly election) परिणाम को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (T.S singhdeo) ने कहा कि, मैं अपने तरफ से सर्वे (survey) करवा रहा हूं। सर्वे में उम्मीदवारों की स्थिति अलग है और कांग्रेस पार्टी (congress party) की स्थिति बहुत अलग है। लोग कांग्रेस (congress) से कुछ कम नाराज हैं और पार्टी के कामों से खुश भी हैं।
... तो फिफ्टी-फिफ्टी भी हो सकता है
वे कह रहे हैं कि, कहीं-कहीं वर्तमान प्रतिनिधियों को लेकर जनता की राय कुछ अलग है। श्री सिंहदेव यही नहीं रुकते वे बता रहे हैं कि, सब कुछ ठीक रहा तो कांग्रेस की 6 से 7 सीट में अच्छी स्थिति है। वे यह भी कहते सुनाई देते हैं कि, यदि समन्वय ठीक नहीं बना तो परिणाम फिफ्टी-फिफ्टी भी हो सकता है। देखिए वीडियो...
सब कुछ ठीक रहा तो...
टीएस सिंहदेव (T.S singhdeo) ने आगे कहा कि, उमीदवारों और कांग्रेस पार्टी (congress party) के कामों के सामंजस्य से चुनाव के परिणाम अच्छे होंगे। वहीं सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर आंकलन करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की 6 से 7 सीट अच्छी स्थिति में है। वे यह भी कहते हैं कि, यदि सबकुछ ठीक रहा तो 7 से 11 सीट आने की उम्मीद भी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS