CG Election : भाजपा विधायकों का प्रशिक्षण शुरू, बाकी राज्यों से आए 60 से ज्यादा विधायक...अगले सात दिनों तक जमीनी स्तर पर करेंगे सर्वे...

स्वप्निल गौरखेड़े/रायपुर- विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले भाजपा ने बाकी राज्यों से आए 60 से ज्यादा विधायकों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हो रहे कार्यक्रम में संयोजक अभय पाटिल (Abhay Patil) प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao), नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Narayan Chandel) मौजूद हैं।
अलग- अलग विधानसभाओं में संभालेंगे मोर्चा...
आपको बता दें, प्रवासी विधायक अलग- अलग विधानसभाओं में मोर्चा संभालने के लिए बाकी राज्यों से छग में आए हुए हैं। अगले सात दिनों तक जमीनी स्तर पर यह सभी विधायक जनता से रूबरू होंगे और कई कार्यों को पूरा करेंगे। साथ ही बूथ सशक्तिकरण और संगठन के कामकाज का फीडबैक भी लेंगे। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों से चर्चा करके पूरी रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को सौंप देंगे। विधानसभाओं में एक सप्ताह 22 से 28 अगस्त तक रहने के बाद अपनी रिपोर्ट बनाकर राष्ट्रीय संगठन को देंगे। छत्तीसगढ़ सहित जिन राज्यों में इस साल चुनाव होने हैं, उसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने एक बड़ी रणनीति बनाई है। इन राज्यों में दूसरे राज्यों के विधायकों को एक सप्ताह के लिए भेजा जा रहा है। ये विधायक राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर वहां पर एक सप्ताह तक काम करेंगे।
झारखंड के सरगुजा और ओडिशा के विधायक बस्तर जाएंगे
जिन विधायकों को यहां की विधानसभाओं का जिम्मा दिया गया है, उनके लिए यह भी व्यवस्था है कि उनको कहीं भाषा की परेशानी न हो। इसको ध्यान में रखकर ही तय किया गया है। कि किस राज्य के विधायक किस संभाग में जाएंगे। असम के विधायक बिलासपुर संभाग, झारखंड के सरगुजा संभाग के साथ जशपुर जिले की विधानसभाओं में जाएंगे। झारखंड के ज्यादातर विधायक भी आदिवासी हैं, ऐसे में उनके लिए आदिवासी अंचल सरगुजा को चुना गया है, ताकि परेशान न हो। ओडिशा के विधायक बस्तर और बिहार के दुर्ग संभाग की विधानसभाओं में जाएंगे। पं. बंगाल के विधायकों को रायपुर संभाग का जिम्मा दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS