CG Election : केंद्रीय मंत्री अनुराग का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

रायपुर- विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ में दौरा जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। आज सुबह 9 बजे वे रायपुर पहुंच गए हैं। यहां आकर रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के राज्यस्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र संगठन ने आयोजित किया है।
बता दें, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) दोपहर 12 बजे रायपुर के निजी होटल में मीडिया एप लॉन्च करने वाले हैं। यानी वे मीडिया संवाद सह ऐप लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत भाजपा के दिग्गज मौजूद रहेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे तक दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS