CG Election : जहां कभी नहीं जीते ऐसी चार सीटों के साथ कुछ और प्रत्याशियों की सूची भी जल्द जारी करेगी भाजपा

रायपुर। भाजपा (BJP)के राष्ट्रीय संगठन (inational organization )ने विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए आचार संहिता लगने के तीन माह पहले ही 21 विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित करके सबको चौंका दिया है। इन 21 सीटों में से 19 सीटें ऐसी हैं जहां पर भाजपा दो बार या इससे ज्यादा बार नहीं जीत सकी है। इसी के साथ मरवाही (Marwahi)और खरसिया (Kharsia) की सीट ऐसी है, जहां पर भाजपा को कभी जीत नहीं मिली है। इसी के साथ सीतापुर,(Sitapur) कोंटा,(Kota) कोटा और पाली तानाखार (Pali Tanakhar )की सीटें भी ऐसी हैं, जहां पर भाजपा का जीत का खाता नहीं खुला है। इन चार सीटों के साथ कुछ और सीटों पर भी भाजपा के प्रत्याशियों का ऐलान इसी माह करने की तैयारी है।
छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections )को लेकर भाजपा (bjp )का राष्ट्रीय संगठन (national organization)बहुत गंभीर है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Union Minister Amit Shah )का भी छत्तीसगढ़ पर फोकस है। श्री शाह ने तो यहां की चुनावी कमान अपने हाथ में ले ली है। ऐसे में उनकी चौंकाने वाली रणनीति के परिणाम भी सामने आ रहे हैं। पहला चौंकाने वाला परिणाम 21 सीटों पर अभी से प्रत्याशियों का ऐलान है।
हर विधानसभा की जुटाई जानकारी
भाजपा (BJP)के राष्ट्रीय संगठन (national organization)ने छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा (assembly)की पूरी जानकारी जुटाने का काम किया है। इसके लिए जहां राष्ट्रीय संगठन ने अपने स्तर पर दो सर्वे करवाएं, वहीं अमित शाह की टीम ने अलग से सर्वे किया। इसी के साथ आईबी की टीम (IB team )ने भी एक सर्वे किया। इसके अलावा प्रदेश संगठन का भी एक सर्वे हुआ है। सारे सर्वे के आधार पर ही अब फैसले हो रहे हैं।
अब नजरें इन सीटों पर
भाजपा(BJP )ने सर्वे (survey)करके यह जानने का प्रयास किया है कि किस विधानसभा में क्या स्थिति है। इसके बाद सभी विधानसभाओं को चार वर्गों में बांटा गया है। इसमें डी वर्ग में उन विधानसभाओं को रखा गया है जहां पर पार्टी को छत्तीसगढ़ बनने के बाद से अब तक जीत नहीं मिली है। ऐसी सीटों में आधा दर्जन सीटें शामिल हैं। इनमें से दो सीटें मरवाही और खरसिया के लिए तो प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है, अब बची चार सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान करने की तैयारी है। इन सीटों के साथ और भी कुछ ऐसी सीटों के प्रत्याशी भी घोषित किए जा सकते हैं, जहां पर इस समय भाजपा के विधायक नहीं हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS