CG First Cabinet : 18 लाख पीएम आवास की मंजूरी, 25 दिसंबर को ही मिलेगा किसानों का बकाया बोनस.. सीएम साय बोले- कांग्रेस ने प्रदेश को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा (BJP)की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक (cabinet meeting)आज मंत्रालय में हुई। बैइक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देने के लिए मीडिया के समक्ष स्वयं सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)आए। उन्होंने बताया कि, कैबिनेट ने 18 लाख आवास बनाए जाने के निर्णय को मुजूरी दे दी है। उन्होंने यह भी बताया कि, सरकार अपने घोषणा के अनुरूप 25 दिसंबर को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान किसानों को करेगी। कैबिनेट की बैठक के बाद मीडियो के सामने आकर श्री साय ने सबसे पहले प्रदेश की जनता का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता ने बीजेपी पर बड़ा विश्वास जताया है। हमें उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलीं हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि, पीएम आवास योजना को मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में 18 लाख आवास बनाए जायेंगे। आने वाले समय में लोगों को आवास मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से खोखला करके छोड़ा है। लेकिन पांच सालों में मोदी की सभी गारंटी को पूरा करेंगे। श्री साय ने कहा कि, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तेजी से चलेगी। बीजेपी ने घोषणा पत्र का एक वादा किया पूरा है। जीरो टॉलरेंस पर CM ने कहा- कोई भी भ्रष्टाचार सरकार बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की अनुपयोगी योजनाओं की समीक्षा की जायेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS