CG New Government : डिप्टी सीएम शर्मा बोले- कांग्रेस सरकार की अनुपयोगी योजनाओं को करेंगे बंद, कुछ अच्छी हैं.. उनका इम्प्लीमेंटेशन ठीक कर जारी रखेंगे

स्वप्निल गौरखेड़े-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma)ने कैबिनेट की बैठक (cabinet meeting)को लेकर कहा है कि, बैठक में सभी चीजों की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस सरकार (Congress government) की योजनाओं को बंद करने के सवाल पर विजय शर्मा (Vijay Sharma)ने कहा- कांग्रेस का तरीका गलत था, कुछ योजनाएं अच्छी हैं... वह जारी रहेंगी। कुछ योजनाएं अनुपयोगी हैं वह बंद कर दी जाएंगी।
गोठान योजना गलत नहीं, इम्प्लीमेंटेशन में खामी थी
श्री शर्मा ने कहा कि, गोठान योजना गलत है ऐसा हमने कभी नहीं कहा...हम कहते रहे हें कि, उसका इंप्लीमेंटेशन गलत किया जा रहा है। इसमें पैसा खाया जा रहा है, ऐसा हमने कहा था। प्रशासनिक सर्जरी पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, किसी के प्रति राग द्वेष बिल्कुल नहीं है। जो अच्छा काम करेगा वह रहेगा, नया पुराना कोई मामला नहीं है।
नक्सली जंगल के किसी भी कोने में हों... उन्हें खोजा जाएगा
नक्सली हमले में शहीद हुए सक्ति जिले के जवान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा- शहीद कमलेश साहू के परिवार से मुलाकात हुई है। घटना बहुत दुखद है, मैं समझना और जानना चाहता हूं कि, नक्सली ऐसा क्यों करते हैं? नक्सली चाहते क्या हैं? श्री शर्मा ने कहा कि, दोषी जो भी हो... जंगल के किसी भी कोने में हो.. उसे खोजा जायेगा।
महंत जी हार से नहीं धोखे से दुखी होंगे
हार के बाद कांग्रेस पार्टी में मचे बवाल और महंत रामसुंदर दास कांग्रेस से इस्तीफा देने पर श्री शर्मा ने कहा कि, महंत जी ने हार से दुखी नहीं... धोखे से दुखी होने के कारण ऐसा किया होगा। महंत रामसुंदर दास को धोखा दिया गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में भी श्री महंत ने कसडोल से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन एन वक्त कांग्रेस ने उनकी टिकट काट दी थी। इसी तरह इस बार भी श्री महंत जांजगीर जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें भाजपा के अजातशत्रु बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ झोंक दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS