CG News : पेंड्रा के पंडित स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य सहित 5 पुरोहितों ने किया राजतिलक

पेंड्रा । छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री (Chief Minister)के रूप में शपथ ली। इसके पहले मुख्यमंत्री निवास पर विष्णुदेव साय का भगवान गौरी गणेश (Lord Gauri Ganesh)की पूजा अर्चना के बाद राजतिलक किया गया। इस दौरान विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या भी मौजूद रहीं पेंड्रा (Pendra)निवासी पंडित स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य (Pandit Swami Krishna Prapannacharya)सहित पांच पुरोहितों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का राजतिलक कराया।
विष्णुदेव साय का राजतिलक पेंड्रा निवासी पंडित स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य और पंडित रावेंद्र शुक्ला सहित पांच पुरोहितों के माध्यम से संपन्न हुआ। इसके बाद सीएम शपथ समारोह में शामिल हुए और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम हाउस रायपुर में मौजूद स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने बताया कि विष्णुदेव साय अब प्रदेश के सीएम हैं। । उनके शपथ ग्रहण के पहले भगवान गौरी गणेश की पूजा हवन के बाद राज तिलक किया गया है। पूजा के बाद विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए भगवान से आशीर्वाद लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS