CG NEWS : अमलेश्वर डकैती के डकैत को छुड़ा ले गए साथी

CG NEWS : अमलेश्वर डकैती के डकैत को छुड़ा ले गए साथी
X

भिलाई। अमलेश्वर (Amleshwar)इलाके में समृद्धि ज्वेलर्स (Samriddhi Jewelers) के संचालक को गोली मारने और डकैती करने के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी पुलिस को धमका - कर अपने साथियों के साथ फरार हो गया है। यह वारदात जिला अस्पताल में हुई है, जहां आरोपी को उपचार कराने के लिए लाया गया था। मामले में दुर्ग कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक अमलेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक की गोली मारकर डकैती घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस में आरोपी अनुपम कुमार झा निवासी वैशाली जिला (बिहार) को गिरफ्तार किया था। उसे दुर्ग जेल में रखा गया था। आरोपी अनुपम कुमार झा को बुधवार की रात उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग लाया गया। इस दौरान नकाबपोश दो बदमाश हथियार लेकर अस्पताल पहुंचे। मरीजों के सामने कैदी की सुरक्षा में तैनात जवानों को डरा-धमका कर अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना बीती रात 11.30 बजे की है। आरोपी के फरार होने की खबर लगते ही पुलिस की टीम खोजबीन में जुट गई। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। घटना के समय अस्पताल में अन्य मरीज और डॉक्टर भी मौजूद थे।

जुर्म दर्ज 1 किया

दुर्ग सीएसपी मणी शंकर चंद्रा बताया कि,जेल से उपचार के लिए लाए गए डकैती और हत्या का आरोपी अस्पताल से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम बनाकर खोजबीन में जुटी हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म भी दर्ज कर जांच में जुटी है।

Tags

Next Story