CG News : पहुना से संचालित होगा सीएम सचिवालय

CG News  :  पहुना से संचालित होगा सीएम सचिवालय
X

■ पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने पहुना से ही एक माह चलाया था सचिवालय

रायपुर। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय(Vishnudev Sai)का सचिवालय (Secretariat)कुछ दिन के लिए पहुना से संचालित होगा। मुख्यमंत्री (Chief Minister)बंगला खाली होने तक नए मुख्यमंत्री के अस्थायी सचिवालय को देखते हुए यहां पर रविवार सुबह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (former Chief Minister Bhupesh Baghel)अब जयसिंह अग्रवाल (Jaisingh Aggarwal)के बंगले में रहेंगे। संभावना है कि भूपेश बघेल 15 दिन के भीतर मुख्यमंत्री निवास से नए बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय के रूप में अस्थाई रूप से यहां से निर्देश जारी होंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद अब यहां के सामान शिफ्ट किए जाएंगे। वहीं नए मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व यहां पर रंगरोगन का काम पूरा करने में समय लगने की संभावना के चलते पहले ही पहुना को इसके लिए तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यहां पहुंचे। उन्होंने यहां पर लोगों से मुलाकात भी की। सचिवालय में काम करने के लिए लिपिक और अफसरों को भी मुख्य सचिव की ओर निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पहुना से एक माह तक सीएम सचिवालय चलाया था।

फेडरेशन ने साय को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, सचिव राजेश चटर्जी और प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संघर्षशील व्यक्ति ही संघर्ष को समझ सकता है। फेडरेशन सदैव कर्मचारी हित को सर्वोपरि मानकर मौलिक अधिकार के लिए संघर्षरत रहा है। राज्य की उन्नति तथा अधोसंरचना के निर्माण में कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। फेडरेशन को उम्मीद है कि राज्य के कर्मचारी-अधिकारी के मुद्दों पर त्वरित समाधान होगा।

Tags

Next Story