CG NEWS : ठेकेदार पर आदिवासी कर्मचारी से दुर्व्यवहार का आरोप, अजाक्स संघ ने एसपी-कलेक्टर से की शिकायत... कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

CG NEWS : ठेकेदार पर आदिवासी कर्मचारी से दुर्व्यवहार का आरोप, अजाक्स संघ ने एसपी-कलेक्टर से की शिकायत... कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
X
उप अभियंता के मना करने पर ठेकेदार द्वारा उनके साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग करते जाति सूचक गाली गलौज किया गया। जिसके बाद पीड़ित ने विभाग सहित अजाक्स कर्मचारी संघ के संज्ञान में लाया। पढ़िए पूरी खबर...

प्रकाश ठाकुर-कांकेर। कांकेर जिले (Kanker district) में आदिवासी कर्मचारियों (Tribal Employees)के साथ दुर्व्यवहार होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर नगर के ठेकेदार से परेशान होकर एक आदिवासी कर्मचारी ने अपने आदिवासी कर्मचारी संघ (Tribal Employees Union) के माध्यम से जिला प्रशासन( district administration)व पुलिस प्रशासन (police administra)से न्याय की गुहार लगाई है।


संघ ने कांकेर जिला प्रशासन और पुलिस को शिकायत सौंपते हुए लोक निर्माण विभाग में पदस्थ ब्रम्हराम वट्टी ने बताया कि, एमआर कंट्रक्शन के ठेकेदार मोहम्मद रहीम खान ने उनके कार्यस्थल पहुंचकर चल रहे विकास कार्य पर दबाव बनाने का प्रयास किया। जिस पर उप अभियंता के मना करने पर ठेकेदार द्वारा उनके साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग करते जाति सूचक गाली गलौज किया गया। जिसके बाद पीड़ित ने विभाग सहित अजाक्स कर्मचारी संघ के संज्ञान में लाया।

आंदोलन की चेतावनी

आदिवासी कर्मचारी संघ के महासचिव विजय नाग ने बताया कि, लोक निर्माण विभाग में पदस्थ उप अभियंता ब्रम्हराम वट्टी ने अपने साथ हुई घटना को लेकर संघ को आवेदन दिया था, जिस पर संघ ने पुलिस और जिला प्रशासन को कर्यवाही की मांग की है। साथ ही आदिवासी थाने में भी शिकायत की गई है। कार्यवाही नहीं होने पर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Tags

Next Story