CG NEWS : अमावस की वजह से लक्ष्मी पूजन के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा

CG NEWS :  अमावस की वजह से लक्ष्मी पूजन के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा
X
दीपावली की शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस (Dhanteras)के साथ हो रही है। इसके अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में चौदस तिथि लग जाएगी। चौदस के दिए 11 नवंबर को शुरू दीप जलाए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। दिवाली (Diwali) में मुहूर्त और तिथियों का ब्रेकर लग गया है। इस बार दीपावली पर्व 5 की जगह 6 दिनों तक मनाया जाएगा। इनमें भी दो दिन कोई पर्व नहीं होगा। रूप चौदस और लक्ष्मी पूजन (Lakshmi puja)एक ही दिन होगा। दीपावली की शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस (Dhanteras)के साथ हो रही है। इसके अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में चौदस तिथि लग जाएगी। चौदस के दिए 11 नवंबर को शुरू दीप जलाए जाएंगे, लेकिन उदया तिथि के दिन आधार पर रूप नरक चतुर्दशी पर होने वाला रूप चौदस 12 नवंबर को होगा।

इस तरह से दो दिनों तक रूप चौदस मनाया जाएगा। 12 नवंबर को दोपहर बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। चूंकि लक्ष्मी पूजन संध्याकाल में किया जाता है, इसलिए लक्ष्मी पूजन 12 नवंबर को होगा। 13 नवंबर को उदयाकाल में अमावस्या तिथि होने के कारण इस दिन भी अमावस मान्य रहेगी। अमावस का व्रत इस दिन ही रखा जाएगा। लक्ष्मी पूजन के एक दिन बाद 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा तथा 15 नवंबर को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। इस बार दीपावली 6 दिवस की होगी।

सुबह स्नान संध्या पूजन

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पर्व मनाने के लिए उदया तिथि मान्य होती है, लेकिन लक्ष्मी पूजन संध्या अथवा रात्रि के वक्त किया जाता है, इसलिए दोपहर में अमावस्या तिथि प्रारंभ होने के बाद भी इसी दिन लक्ष्मी पूजन होगा। पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर इसका समापन होगा। कार्तिक माह में सूर्योदय से पूर्व स्नान करने का विधान है। नरक चौदस पर 12 नवंबर को स्नान मुहूर्त सुबह 4 बजकर 56 मिनट से सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

पूजन संध्याकाल में

महामाया मंदिर के प. मनोज शुक्ला ने बताया कि ,लक्ष्मी पूजन 12 नवंबर की सध्या करना ही फलदायी है। अमावस्या व्रत उदया तिथि के आधार पर 13 नवंबर को रखा जाएगा। इसके बाद क्रमश: गोवर्धन पूजा और भाईदूज मनाई जाएगी। दीपावली की शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस (Dhanteras)के साथ हो रही है। इसके अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में चौदस तिथि लग जाएगी। चौदस के दिए 11 नवंबर को शुरू दीप जलाए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर...

Tags

Next Story