CG News: विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे डा. रमन, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

CG News: विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे डा. रमन, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित होने पर रमन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि, वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं किंतु भारतीय जनता पार्टी ने मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।


Tags

Next Story