CG News: गुलशन रात्रे युवा कांग्रेस की मीडिया टीम के प्रदेश सह संयोजक बनाए गए

CG News: गुलशन रात्रे युवा कांग्रेस की मीडिया टीम के प्रदेश सह संयोजक बनाए गए
X
प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने मीडिया टीम तैनात करते हुए प्रदेश सह संयोजक और जिला सह संयोजक का पदभार सौंप दिया। इसके तहत गरियाबंद जिले से सक्रिय रहे गुलशन रात्रे को प्रदेश सह संयोजक का दायित्व मिला। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने मीडिया टीम तैनात करते हुए प्रदेश सह संयोजक (state co-coordinator) और जिला सह संयोजक (District Co-ordinator) का पदभार सौंप दिया। इसके तहत गरियाबंद (gariyaband) जिले से सक्रिय रहे गुलशन रात्रे को प्रदेश सह संयोजक का दायित्व मिला। गुलशन रात्रे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) कि कांग्रेस सरकार भरोसे की सरकार के महत्वकांक्षी कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल होंगे।

छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल राजिम विधानसभा विधायक अमितेश शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश प्रभारी युवा कांग्रेस डॉ पलक वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज वरुण पांडेय, प्रदेश मीडिया इंचार्ज काशिफ़ उस्मानी, प्रदेश संयोजक युवा कांग्रेस तुषार गुहा, NSUI राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किये जाने पर आभार व्यक्त किया।


Tags

Next Story