CG News: जल जीवन मिशन चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट, करोंड़ों का प्रोजेक्ट बहा पानी में

सुमित बड़ाई-कांकेर/ बांदे। जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार (corruption) की भेंट चढ़ रहा है। घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पानी टंकी बनवाया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने यहां पर ठेकेदारों को काम सौंपा है। उन्हें ठेकेदारों पर इतना भरोसा है कि वे एक बार भी यहां पर झांकने तक नहीं आते। ठेकेदार भी इसी का फायदा उठाते हुए लापरवाही में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
दागुनटोला गांव में जल जीवन मिशन 2 (jal jeevan mission) के तहत सिविल का काम ठेकेदार को सौंपा गया है। इसके लिए 6 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई की जाती है लेकिन सिर्फ चार फीट ही खुदाई की गई है। इतना ही नहीं बिना बेस-ढलाई के ही दल-दल में लोहे की जाली को बिछाया गया है। जबकि सिविल कार्य में पहले गिट्टी, सीमेंट और रेत का मिश्रण कर फिर ढलाई किया जाता है। लेकिन यहां पर ठेकेदार सारे नियमों का उल्लंघन करते हुए गुणवत्ताहीन काम कर रहे हैं।
विभाग के ठंडे रवैये से ठेकेदार की बढ़ रही मनमानी
वहीं PHE विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ठेकेदार पर आंख मूंदकर भरोसा कर रहे हैं। यही कारण है कि लाखों-करोड़ों के प्रोजेक्ट का जायजा तक लेना जरूरी नहीं समझते। विभाग के ठंडे रवैये से ठेकेदार खुल्लेआम भ्रष्टाचार (corruption) कर रहे हैं। इस बारे में जब काम कर रहे मिस्री खेरशाय प्रधान से पूछा गया तब उन्होंने बताया कि हमें ठेकेदार जो निर्देश देते हैं हम उसी तरह से काम करते हैं। उन्होंने बताया कि चार फीट की खुदाई इसलिए की गई है क्योंकि इसे रास्ते के बराबर बनाना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS