CG News : मैनपाट का पारा 4 डिग्री से भी नीचे, जमने लगी ओस की बूंदें

CG News : मैनपाट का पारा 4 डिग्री से भी नीचे, जमने लगी ओस की बूंदें
X

अम्बिकापुर। उत्तर की बर्फीली हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को सरगुजा (Surguja )छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा क्षेत्र (coldest area)बन गया है। शुक्रवार को रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है तथा सर्द हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री पहुच गया है। ठंडी हवाओं के! प्रभाव से छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री वहीं बलरामपुर जिला के पठारी क्षेत्र सामरी पाट एवं लहसुन पाट का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम अधिकारी भविष्य में रात के तापमान में और अधिक गिरावट होने एवं कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। सरगुजा में हर साल दिसम्बर के अंतिम सप्ताह एवं जनवरी के प्रथम सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ती है तथा पठारी क्षेत्रों का तापमान जल जमाव बिन्दु तक पहुंच जाता है। इस बार दिसम्बर मध्य में ही ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मैनपाट में घास के मैदानों में पाला की सफेद चादर बिछ गई थी।

जशपुर और मनेंद्रगढ़ में बदला गया समय

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जशपुर और मनेंद्रगढ़ जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, जिन स्कूलों में दो पालियों में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली की कक्षा सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली की कक्षा दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक संचालित होगी। जिन स्कूलों में एक पाली में कक्षाएं संचालित होती हैं, वहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 तक कक्षाएं संचालित होंगी। निजी व शासकीय दोनों ही विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

Tags

Next Story