CG News : बेटा नहीं होना महिला के लिए बना अभिशाप : नाराज पति ने पेट्रोल डालकर जलाया...इलाज जारी...

CG News :  बेटा नहीं होना महिला के लिए बना अभिशाप :  नाराज पति ने पेट्रोल डालकर जलाया...इलाज जारी...
X
बेटा न होने से नाराज पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। पढ़िए पूरी खबर...

नौसाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बेटा न होने से नाराज पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। यह घटना रामनुजननगर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपूर में एक युवक बेटा न होने से अपनी पत्नी से नाराज था। नाराजगी इस हद तक बढ़ गई कि, उसने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल हॉस्पिटल अम्बिकपुर रेफर कर दिया है।

Tags

Next Story