Cg News: जर्जर मकान गिरने से मलबे में दबी वृद्धा, घंटों की मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू, देखिए Exclusive video...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लीलापुर गांव में जर्जर मकान के गिरने से मलबे में बुजुर्ग महिला दब गई। हालांकि, बाद में वृद्धा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण, पुलिस, तहसीलदार और राजस्व विभाग मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग वृद्धा को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
लोगों को जर्जर मकान से दूर रहने की दी हिदायत
इस मामले को लेकर लोरमी तहसीलदार गरिमा मनहर अनंत ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जिसमें जर्जर मकान का छत गिरने से एक महिला मकान के मलबे में दब गई। ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद वृद्धा को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके अलावा मकान में रह रहे लोगों को भी हिदायत दी गई कि, वे इस जर्रर मकान में न रहें। क्योंकि यहां पर हादसे का खतरा बना हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS