CG NEWS : 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी कटाई में देरी से कई सोसाइटियों में नहीं होगी बोहनी

CG NEWS : 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी कटाई में देरी से कई सोसाइटियों में नहीं होगी बोहनी
X
किसानों को 31 अक्टूबर तक पंजीयन कराना था। अब तक 26 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। किसानों से धान खरीदी के लिए मार्कफेड ने सोसाइटियों में 3 लाख गठान से अधिक नए और पीडीएस से मिले बारदाने का भी इंतजात किया है।पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में धान खरीदी (purchased paddy) 1 नवंबर से करने मार्कफेड ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश की सभी सोसाइटियों (societies)में खरीदी के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जिन किसानों (farmers)ने धान की अर्ली वेरायटी की फसल लगाई है, उनकी फसल तैयार हो गई है। अक्टूबर के अंत में उनकी कटाई संभव है, लेकिन सोसाइटियों में धान बिकने के लिए पहुंचेगा, इस पर संशय है। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन शुरू किया था।

किसानों को 31 अक्टूबर तक पंजीयन कराना था। अब तक 26 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। किसानों से धान खरीदी के लिए मार्कफेड ने सोसाइटियों में 3 लाख गठान से अधिक नए और पीडीएस से मिले बारदाने का भी इंतजात किया है। मार्कफेड के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन की घोषणा के अनुरूप धान की खरीदी 1 नवंबर से की जाएगी। सभी सोसाइटी ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। किसानों को धान बेचने इस बार बायोमेट्रिक पंजीयन किया गया है। जिनका इस तरह से पंजीयन किया गया है, उन्हें खरीदी के समय मौजूद रहना होगा ।

अर्ली वेरायटी के धान पहले कटेंगे

छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में अच्छी बारिश के चलते धान की फसल अच्छी होने का अनुमान है। सरगुजा, बलरामपुर और कुछ अन्य जिलों में बारिश में देर की वजह से बुआई में देर की वजह से फसल पकने में देर से धान की कटाई दीपावली के बाद होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि धमतरी सहित कुछ अन्य जिले में किसानों द्वारा अर्ली वेरायटी की फसल तैयार हो गई है। अब उनकी कटाई एक दो दिनों में शुरू होने के बाद बेचने लाए जा सकेंगे।

बढ़ी हुई कीमत मिलेगी

धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के बाद राज्य शासन समर्थन मूल्य में खरीदी करेगा । धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपए हो गया है और ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा इनपुट सब्सिडी अलग से दी जाएगी।

125 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य

शासन ने इस साल धान खरीदी के लिए 125 लाख टन का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले साल के मुकाबले अधिक उपज और किसानों के पंजीयन में पिछले साल के मुकाबले करीब 40 हजार किसानों की वृद्धि से माना जा रहा है कि इस साल यह लक्ष्य प्राप्त होने की संभावना है।

Tags

Next Story