CG News : ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 2 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...इतने लाख नकद बरामद

X
By - yogita gaur |31 Oct 2023 1:46 PM IST
पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 38 लाख 63 हजार 200 रुपए नकद बरामद किया गया है...पढ़े पूरी खबर
जगदलपुर- विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट जोन में चल रहा है। लगातार प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी बीच बस्तर पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 38 लाख 63 हजार 200 रुपए नकद बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इस बात की सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी। यहां पर व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का खेल चल रहा था। इस बात का सबूत आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से मिला है। फिलहाल पुलिस आरोपियों पर धारा 6 के तहत कार्रवाई कर रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS