Cg news: दिवंगत विधायक की प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम संपन्न, 22 लाख रूपये की लागत से स्थापित की जाएगी कांस्य प्रतिमा

प्रदीप बोरकर-खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शहर के सिविल लाइन स्थित दुर्गा चौक के सामने 22 लाख रूपये की लागत से दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में विधायक यशोदा वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, राजा आर्यव्रत सिंह, राजकुमारी शताक्षी सिंह, नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि, मुझे राजनीति में लाने के लिए विधायक स्व देवव्रत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सरपंच रहते उन्होंने मुझे बहन कहकर राजनीति में आने के लिए लगातार प्रेरित किया, जिसके चलते आज मैं विधायक बन पाई। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के साथ छत्तीसगढ़ बनने के बाद से की गई राजनीति को याद करते हुए कहा कि, देवव्रत सिंह के परिवार ने जनता के लिए राजनीति की और खैरागढ़ को इस मुकाम तक पहुंचाया।
यह क्षण शहर सहित परिवार के लिए गौरव का क्षण है- राजा आर्यव्रत सिंह
कांग्रेस की सेवा करने वाले पूरे राजपरिवार के सदस्यों का नाम गिनवाते हुए नवाज खान ने कहा कि, कांग्रेस को लगातार ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम राजपरिवार ने किया। अब इसे आगे ले जाने से ही स्व देवव्रत को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। दिवंगत देवव्रत के बेटे राजा आर्यव्रत सिंह ने इस दौरान कहा कि, उनके पिता की सीख याद आती है जब उन्होंने कहा था कि, नाम नहीं काम ऐसा हो कि लोग याद करें। आज पूरा शहर नगरपालिका सहित उनकी प्रतिमा लगाकर उन्हें सम्मानित कर रहा है। यह शहर सहित परिवार के लिए गौरव का क्षण है|
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS