CG News : मर्चुरी में रखे महिला के शव को चूहों ने कुतरा...किसकी लापरवाही से हुआ ऐसा...पढ़िए

बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक अस्पताल के मर्चुरी में रखे महिला के शव को चूहों ने पूरी तरह से कुतर दिया। महिला के हाथ-पैर और चेहरे को भी नहीं छोड़ा, जिसके बाद सूचना मिलने पर शव को इस हालत में देख परिजनों का गुस्सा अस्पताल प्रशासन पर फूट गया। दूसरी तरफ जिला अस्पताल के सिविल सर्जन तो वार्ड बॉय की गलती बता रहे हैं। हकीकत क्या है यह कोई नहीं जानता...
आपको बता दें, सरस्वती चांडक नाम की बुजुर्ग महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 अक्टूबर में इलाज के वक्त महिला की मौत हो गई। जिसके बाद महिला के शव को मर्चुरी में रखवाया गया था। बीजापुर जिला अस्पताल में कुल 9 मर्चुरी बॉक्स हैं। यानी एक साथ 9 शव रखे जा सकते हैं।
महिला के बेटे ने क्या कहा...
इस मामले को लेकर बुजुर्ग महिला के बेटे का साफ तौर पर कहना है कि, 3 अक्टूबर को शव को मर्चुरी में डीप फ्रीजर में बंद रखा गया था। इसके बाद भी शव की देखभाल नहीं की गई, जिसके कारण शरीर के अंगों को चूहों ने कुतर दिया। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डीप फ्रीजर का दरवाजा किसने छोड़ा खुला...
सिविज सर्जन की माने तो शव वार्ड बॉय ने डीप फ्रीजर का दरवाजा खुला छोड़ दिया, जिसकी वजह से चूहे उसमे घुस गए। हम मामले की जांच कर रहे हैं। जिसकी गलती होगी कार्रवाई की जाएगी।
बीजेपी नेता ने क्या कहा...
बीजेपी नेता महेश गागड़ा का कहना है कि, इस लापरवाही के लिए CMHO और सिविल सर्जन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS