CG News: कांग्रेस कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कहा- हम जनादेश का सम्मान करते हैं, चुनाव परिणाम से थोड़ी निराशा है पर संघर्ष जारी रखेंगे

रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चली। हमें भरोसा था कि हम फिर से सरकार बनाएंगे लेकिन हमारा सच भाजपा के झूठ के सामने नहीं चल सका। हम भाजपा को बधाई देते हैं, वे अपने वादे पूरे करें।

दीपक बैज ने कहा कि, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की स्थितियां अलग है। छत्तीसगढ़ में कलेक्टिव लीडरशिप में चुनाव लड़ा गया। उन्होंने कहा कि, बैठक में समीक्षा होगी कि हार क्यों हुई। वहीं बुलडोजर वाली सियासत पर कहा कि, गरीबों पर बुलडोजर चलाकर किसका भला किया जा रहा है। अमरजीत भगत के बयान पर कहा कि, आपस में निपटाने जैसी कोई बात नहीं है। पार्टी में सभी को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS