CG News: जंगली सुअर का आतंक, फिर एक किसान पर किया हमला, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

सूरज सोनी-खरोरा। खरोरा के ग्राम नवागांव में इन दिनों जंगली सुअर का आतंक दिनों-दिन बढ़ते जा रहा है। सोमवार को खेत गए किसान पर फिर एक सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित मशक्कत के बाद सुअर के कब्जे से निकलकर भागा जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन गंभीर रूप से घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम नवागांव निवासी 52 वर्षीय जवाहरलाल वर्मा सोमवार को सुबह धान कटाई के लिए खेत गया था। खेतों में इन दिनों बड़े पैमाने पर धान की कटाई चल रही है। जवाहर भी धान काटने खेत पहुंचा। कटाई के दौरान जंगली सुअर ने अचानक उसपर हमला कर दिया। जवाहर किसी हालत में सुअर से बचते हुए शोर मचाने लगा। तभी आसपास मौजूद लोगों ने आकर उसे बचाया और अस्पताल ले गए। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सचेत
विदित हो कि, गांव में इन दिनों बड़ी संख्या में सुअर खेत में पहुंचकर धान की फसलों को चट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी है। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो मोहरेंगा नेचर सफारी जंगल क्षेत्र में हजारों की संख्या में जंगली सुअर झुंड में घूमते देखे जाते हैं ऐसे में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है, वन विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हालचाल जाना और सहयोग राशि दिया साथ ही विभाग से मुआवजे के लिए प्रक्रिया शुरू की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS