CG News: शिकार की फिराक में थे आरोपी, वन अमले ने धर दबोचा

X
By - yaminee pande |3 Nov 2023 3:02 PM IST
सारंगढ़ जिले में वन अधिकारियों ने गस्त के दौरान जंगली जानवर का शिकार करने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर...
देवराज दीपक-सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में वन अधिकारियों ने गस्त के दौरान जंगली जानवर का शिकार करने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला वन परिक्षेत्र सुवरगुडा और ग्राम सेमरा की है।
Delete Edit 

मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ के वन परिक्षेत्र सुवरगुडा और ग्राम सेमरा के गोमर्डा अभ्यारण्य में एक किलोमीटर लंबा बिजली का तार बिछाया गया था। आरोपी जंगली जानवरों के शिकार की फिराक में थे। इस दौरान गस्त पर निकले वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।
Delete Edit 

Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS