CG News : जंगल में ले जाकर गायें काट डाली और बेच रहे थे मांस, 12 लोग पकड़े गए, करंट बिछाकर जंगली सुअर को मारने के 31 आरोपी पकड़े गए

जितेंद्र सोनी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर (jashpur) जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से गाय के मांस भी जप्त किया गया है। यह मामला करडेगा चौकी के मयूरचुंदी का है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जंगल में ले जाकर गायों की हत्या की थी और मांस बेच रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जंगल में करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार
वहीं पण्ड्रापाठ वन परिक्षेत्र के ग्राम महनई में लगभग 31 आरोपियों ने जंगल में करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार किया। इसके बाद मांस की बिक्री की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वन विभाग (forest department) मौके पर पहुंचा और उन्हें दबोच लिया। वन अमले ने उनके पास से जंगली सुअर के मांस और हड्डियों को जप्त किया है। फिलहाल पुलिस (police) मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS