CG News : तटबंध में सुराग बना फसलों की बर्बादी का कारण, लगातार बह रहा पानी...जल संसाधन विभाग ने क्या कहा...पढ़िए

जितेंद्र सोनी/जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर में स्थित तटबंध में सुराग होने की वजह से पानी का रिसाव बहने लगा है। यह पूरा पानी फसलों की तरफ आने लगा है। बांध टूटने के कारण कई एकड़ धान और मक्का की फसल बर्बाद हो सकती है। क्षेत्र के तमता, चंदागढ़, भैंसामुड़ा का हजारों एकड़ का फसल बर्बाद होने का संभवना है। फिलहाल जलसंसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर तटबंध को राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो सकती है...
दरअसल, पत्थलगांव के ग्राम पंचायत तमता स्थित तमता जलाशय में पानी के अधिक दबाब के कारण अचानक सुराग हो गया। जिससे पानी की निकाशी होकर दूसरे तरफ पानी बहने लगी है। पानी की निकाशी से क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोग प्रभावित होंगे। इस मसले को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि, तमता जलाशय का बांध टूट जाने पर हजारों एकड़ में लगी फसल पानी मे डूब कर बर्बाद हो जाएगी।
जल संसाधन विभाग ने बताया...
जल संसाधन विभाग के विजय जामनिक, तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने मौका का मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि परेशानी 2012 से हो रही है। 2 साल पहले तटबंध की टूटने की शिकायत मिली थी। तब से विभाग ने निविदा आमंत्रित कर एजेंसी को कार्य सौंप दिया है। बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही है, फिलहाल अभी राहत के लिए कटे हुए तटबंध पर सुधार का कार्य किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS