CG News: 45 किलो गांजा लेकर कर रहे थे बस का इंतजार, 3 गिरफ्तार

जीवानंद हलधर-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर (bastar) जिले में गांजा परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 45.710 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत 4,57,100 (रूपये) जप्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
पुलिस को जानकारी मिली कि, बस्तर के धनपूंजी मंडी नाका के पास तीन लोग अपने बैग में गांजा लेकर परिवहन के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपी झारखंड (jharkhand) निवासी रोहित कुमार (21 वर्ष) और ओडिशा (odisha) निवासी मुकेश गुप्ता (24 वर्ष), पप्पू प्रसाद गुप्ता (22 वर्ष) को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से 45.710 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन्स जप्त कर लिया। फिलहाल पुलिस उन्हें न्यायलय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS