CG News : कांग्रेस की हार के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलावों का दौर शुरू, सीएम की निजी स्थापना में लगे अफसर-कर्मी मूल विभागों में लौटाए गए

CG News : कांग्रेस की हार के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलावों का दौर शुरू, सीएम की निजी स्थापना में लगे अफसर-कर्मी मूल विभागों में लौटाए गए
X
मुख्यमंत्री के OSD रहे सूरज कश्यप, उमेश पटेल, चिन्मय वर्मा, देवेंद्र प्रधान, सुनील चतुर्वेदी और कैलाश ठाकुर मूल विभागों में लौटा दिए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (assembly elections)के नतीजे आते ही प्रशासनिक बदलाव शुरू हो गए हैं। अब तक CM की निजी स्थापना में लगे रहे अधिकारी और कर्मचारी मूल विभाग में लौटाए जाने लगे हैं। मुख्यमंत्री के OSD रहे सूरज कश्यप, उमेश पटेल, चिन्मय वर्मा, देवेंद्र प्रधान, सुनील चतुर्वेदी और कैलाश ठाकुर मूल विभागों में लौटा दिए गए हैं। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

निगम मंडलों से कांग्रेसियों के इस्तीफे का दौर शुरू

वहीं कांग्रेस पार्टी की करारी हार और भाजपा की बड़ी जीत के बाद निगम मंडलों में नियुक्त नेताओं ने इस्तीफे देना शुरू कर दिया है। RDA के डायरेक्टर बनाए गए राजेंद्र पप्पू बंजारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री बंजारे RDA में दो साल पहले डायरेक्टर बनाए गए थे। बताया जा रहा है कि और भी कई निगम मंडलों के पदाधिकारी इस्तीफा पत्र तैयार कराने में लगे हुए हैं।


Tags

Next Story