CG Politics : बंगाल से आए भाजपा विधायक ने इस क्षेत्र में 7 दिन किया भ्रमण, कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज... दिया जीत का मंत्र

प्रिंस करन साहू-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा (Bilaigarh assembly)क्षेत्र में पश्चिम बंगाल से आए भाजपा (BJP)के विधायक नदियार चंद बोरा (BJP MLA Nadiar Chand Bora) 7 दिन के यहां घूम रहे हैं। इसी बीच उन्होंने शनिवार की सुबह भाजपा मंडल बिलाईगढ़ की बैठक से पहले प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष धनेश साहू ने श्री बोरा का शाल, श्रीफल से सम्मान किया। मंडल कार्यक्रम प्रभारी खूबचंद मिरी की उपस्थिति में विधायक बोरा ने पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के कार्यक्रमों के तहत 7 दिनों का लेखा-जोखा रखा।
7 दिन के प्रवास में किए 8 कार्यक्रम
साहू भवन बिलाईगढ़ में शनिवार की सुबह को वह मीडिया से रूबरू हुए। इससे पहले उन्होंने पिछले 7 दिनों से भाजपा पार्टी के कार्यक्रम का क्रियान्वन भी किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होने इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा सड़कों की खराब स्थिति को बताया। उन्होंने कहा कि, यहां की सड़कें ज्यादातर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। बिजली से आम जनता को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली अचानक गोल हो जाती है और घंटों गायब रहती है। कई क्षेत्रों में तो बिजली ही नहीं पहुंच पाई है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार, क्षेत्रीय विधायक की वादाखिलाफी, तानाशाही, अवैध वसूली शराब, जुआ, सट्टा आदि को भी बड़ी समस्या बताया है।
बूथ जीता वो चुनाव जीता का दिया मंत्र
भाजपा बिलाईगढ़ मंडल की बैठक पर उनहोंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हम पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बूथ समिति के अध्यक्षों को काम करने और अपना बूथ जीता, चुनाव जीता का मंत्र दिया। भाजपा में प्रत्याशी नहीं, केवल कमल का फूल होता है चुनाव चिन्ह।
विकास में कोई पिछड़े नहीं, यही हमारा लक्ष्य
उन्होंने कहा कि, समाज का कोई भी व्यक्ति विकास की दृष्टि से पीछे नहीं रहना चाहिए, ऐसा हमारा लक्ष्य है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ जीता चुनाव जीता का जो लक्ष्य दिया है, उसको हर हाल में हासिल करना है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने के लिए मतदान समिति पन्ना प्रमुख एक-एक कार्यकर्ता सक्रिय होकर भाजपा की विजय सुनिश्चित करें।
जिला भाजपाध्यक्ष ने गिनाईं सरकार की विफलताएं
वही भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने प्रदेश की भूपेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि छत्तीसगढ प्रदेश आज महिला दुष्कर्म के मामलों में अव्वल नंबर पर है तो वही भ्रष्टाचार दलित अत्याचार सहित किसानों और युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया है वह अन्य किसी प्रदेश में नहीं है।
इन मुद्दों से जुड़े हैं कार्यक्रम
इन कार्यक्रमों में मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, शक्ति व बूथ केंद्र अध्यक्ष के साथ बैठक, चुनावी रणनीति तैयार करना, सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलना, पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना, दलित समाज के घर पर भोजन, सामाजिक जन प्रतिनिधोंयो के साथ बैठक आदि जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष धनेश साहू सहित समस्त भाजपा पदाधिकारीगण एवम कार्यकर्तागण मौजुद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS