CG Politics : भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस...सांसद सरोज बोलीं- भ्रष्टाचार करने वालों को दिया टिकट...

CG Politics :  भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस...सांसद सरोज बोलीं- भ्रष्टाचार करने वालों को दिया टिकट...
X
राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने प्रेस कॉफ्रेंस ली, कॉफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने पुराने चेहरे रिपीट किए है। जितने प्रत्याशी हैं, सभी पर बहुत से आरोप लगे हुए है...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- चुनाव के लिए दोनों लिस्ट भाजपा ने पहले ही जारी कर दी थी। आज कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची का ऐलान कर दिया है। जिसको लेकर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने प्रेस कॉफ्रेंस ली, कॉफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने पुराने चेहरे रिपीट किए है। जितने प्रत्याशी हैं, सभी पर बहुत से आरोप लगे हुए है। सीएम पर भी अश्लील सीडी बाटने का आरोप लगा है।

कांग्रेस की हार तय...

सांसद सरोज पांडे ने कहा कि, घिसे पीटे चेहरे लाए गए हैं। जिनका मैदान में कोई औचित्य नहीं है। इस सूची के आने के बाद कांग्रेस की हार तय हो गई है। हम पर आरोप लगाने वालों को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भाजपा के चेहरे उर्जावान हैं, 43 नए चेहरों में भविष्य की संभावना दिखाई देती है। कांग्रेस प्रत्याशियों पर कुछ न कुछ आरोप लगे हुए है।

टिकट काटने पर दें जबाव...

कांग्रेस पार्टी की लीडर कहती हैं कि, लड़की हूं...लड़ सकती हूं। साथ ही कहा कि, कांग्रेस ने छन्नी साहू का टिकट काटा है। कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए सीएम बघेल ने गिरीश देवांगन जी की राजनीतिक बली चढ़ा दी है। कांग्रेस अपने सहपाठियों की भी बली चढ़ाने में परहेज नहीं करती, भ्रष्टाचार करने वालों को इनाम के तौर पर टिकट दी गई है।

Tags

Next Story