CG Politics : भाजपा ने राम की चर्चा तो बहुत की लेकिन कोई काम नहीं किया : साय

रायपुर। हाल ही में भाजपा (BJP )से कांग्रेस (Congress)में आए वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ( Senior tribal leader Nandkumar Sai )ने कहा है कि राज्य में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान राम पर तो बहुत चर्चाएं की, लेकिन कोई ठोस पहल या काम नहीं किया, जबकि कांग्रेस सरकार ने माता कौशल्या (Mata Kaushalya )का मंदिर( temple )बनाया और रामवनगमन पथ पर काफी काम किया है। यही नहीं, कांग्रेस सरकार मानबिंदु पर भी काम कर रही है।
कांग्रेस सरकार (Congress government )ने बजट में प्रावधान कर राष्ट्रीय रामायण महोत्सव (National Ramayana Festival )का आयोजन कराया। इस पूरे मामले में कांग्रेस भाजपा (Congress bjp )से बहुत आगे निकल गई है। नंद कुमार साय (Nand Kumar Sai)ने हरिभूमि से खास चर्चा करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने यह पूछे जाने पर कि लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद अब कांग्रेस में आए हैं. नई पार्टी में कैसा अनुभव हो रहा है, इसके जवाब में श्री साय ने कहा कि कांग्रेस बहुत पुरानी पार्टी है। इस पार्टी में आकर अच्छा अनुभव हो रहा है। मुझे औद्योगिक विकास निगम का चेयरमैन भी बनाया गया है।
मै हूँ चुनाव लड़ने को तैयार
भाजपा में लंबा अरसा बीताने के साथ ही श्री साय विधानसभा सदस्य, लोकसभा और राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। कांग्रेस में आने के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने का क्या उनका इरादा है? इस सवाल के जवाब में श्री साय ने कहा है कि चुनाव लड़ने के लिए मेरी दावेदारी है, लेकिन ये तय करना पार्टी का काम है। विधानसभा में किस सीट से वे प्रत्याशी हो सकते हैं? इसके जवाब में श्री साय ने कहा कि वे जशपुर और रायगढ़ जिले की किसी सीट से लड़ सकता हूं लेकिन विधानसभा क्षेत्र भी तय करना पार्टी का काम है।
आने वाली पीढ़ी की रहेगी दावेदारी
यह पूछे जाने पर क्या उनके परिवार से किसी अन्य की भी कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी है? श्री साय ने कहा कि मेरे लिए कांग्रेस अभी नई पार्टी है, इसलिए मेरे परिवार से मेरी ही दावेदारी है। मैंने अभी हाल में पार्टी ज्वाइन की है। आने वाले समय में आगे की पीढ़ी के लोग दावेदारी करेंगे।
कांग्रेस सरकार की तारीफ
नंदकुमार साय ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने आदिवासियों के हित में काफी काम किए हैं। ऐसा करना कांग्रेस की नीति और कार्यक्रम में शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार धान की कीमत देश में सबसे ज्यादा दे रही है।
नेता पर क्या है साय की राय
वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा दिए जाने और उनके बयानों को लेकर श्री साय से प्रतिक्रिया ली गई है। श्री नेताम ने एक दिन पहले ही बयान दिया है कि आदिवासियों की हत्याओं की कई घटनाओं में न्यायिक जांच रिपोर्ट आने के बाद भी उसे सार्वजनिक नहीं किया गया। इसका कोई सीधा जवाब श्री साय ने नहीं दिया। उन्होंने कहा है तो सही होगा। वे वरिष्ठ नेता हैं, यह कहने के पीछे उनका क्या उद्देश्य है ये समझना होगा। अरविंद नेताम द्वारा 50 प्रत्याशी उतारने के सवाल पर नंदकुमार साय ने कहा कि वे कांग्रेस के वोट प्रभावित करेंगे या नहीं, ये बाद में भी समझा आएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS