CG Politics : आदिवासियों पर सियासी जंग, बृजमोहन बोले- कांग्रेस सरकार के दौरान आदिवासियों की हत्या का जिममेदार कौन

रायपुर- राजीव भवन में हुए विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने कहा था कि, बस्तर में आदिवासियों को मारकर नक्सलियों का कपड़े पहना देते थे। बीजेपी के राज में आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ है। इसी मुद्दे पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, नए नए प्रदेश अध्यक्ष बने है...कुछ भी कहते रहते हैं।
500 से ज्यादा आदिवासियों की हत्या हुई है...
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal) ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में 500 से ज्यादा आदिवासियों की हत्या नक्सलियों ने की है। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी मारा गया, साथ ही हमारे पुलिस के जवान भी मारे जाते हैं। इन सब के लिए कौन जिम्मेदार है ? साथ ही कहा कि, कांग्रेस ने आदिवासियों के क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया।
गौरव दिवस मनाए जाने पर कंसा तंज...
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के गौरव दिवस को मानाए जाने को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, गौरव दिवस गुंडाधुर जी का जन्मदिन है। लेकिन हमारे लिए आदिवासी दिवस शहीद वीर नारायण का जन्म दिवस है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी इसको गौरव दिवस कह रही है। कांग्रेस ने आदिवासियों पर अत्याचार और अन्याय किया है। पूरा बस्तर आज आग से जल रहा है। आदिवासी आंदोलन पर उतरे हुए हैं, आदिवासियों का धर्मांतरण किया जा रहा है। धर्मांतरित आदिवासियों के शव को दफनाने तक नहीं दिया जाता।
राहुल गांधी जब तक ऐसे बयान देंगे...भाजपा का फायदा होगा...
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर कहा था कि, भारत माता की हत्या हो रही है। हिंदुस्तान का सरेआम कत्ल किया गया है। इस मामले पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, राहुल जितना ज्यादा बोलेंगे, उतना ही भाजपा को फायदा होगा। एक राज्य में अगर कोई घटना हो रही है तो उसको भारत माता की हत्या हो रही है कह देने से कोई स्वीकार नहीं करेगा। हम चाहते हैं राहुल गांधी इस तरह का बयान देते रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS