CG Politics : कांग्रेस 20 से अधिक महिलाओं को दे सकती है टिकट...चंद्रकार बोले- जिसकी थैली में वजन ज्यादा उसको राज्य सरकार देगी टिकट...

CG Politics : कांग्रेस 20 से अधिक महिलाओं को दे सकती है टिकट...चंद्रकार बोले- जिसकी थैली में वजन ज्यादा उसको राज्य सरकार देगी टिकट...
X
महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस को महिलाएं ही चलाती हैं...सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी, प्रियंका गांधी, महिलाओं पर ही फोकस रहा है।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए बिल पास तो हो गया है। लेकिन इसे लागू करने में तीन साल का समय लगेगा, यानी 2026 तक महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा चुनान में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसी बीच कहा जा रहा है कि, राज्यों में होने वाले चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण देना चाहे तो दे सकते हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 20 से अधिक महिलाओं को टिकट दे सकती हैं।

कांग्रेस को महिलाएं ही चलाती हैं...

महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस को महिलाएं ही चलाती हैं...सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी, प्रियंका गांधी, महिलाओं पर ही फोकस रहा है। कांग्रेस सिर्फ श्रेय लेने का काम करती हैं। कांग्रेस पर क्या भरोसा करना...कभी बोलते हैं हारने वाले को टिकट नही देंगे, कभी बोलते हैं महिलाओं को देंगे। लेकिन अभी तक सूची जारी नही हुई है। अब नया फंडा ले आये हैं...थैली का वजन देख रहे हैं, जिसकी थैली में वजन ज्यादा उसको टिकट देंगे। बहरहाल कांग्रेस गंभीर रहती तो महिला आरक्षण बिल कब से लेकर आ जाती।

आवास न्याय योजना पर उठाए सवाल...

कांग्रेस के आवास न्याय योजना की शुरुआत पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस ने बहुत सारे पंडित को बुक किया है, नारियल और इंजीनियर को खरीद के रखा है। ये हफ्ता ऐसे ही काटेंगे, सरकार ये बताए कि अब तक पेंशन दी या नहीं ? पहले रुकी हुई पेंशन दें, इसके बाद बड़ी-बड़ी बात करें। दरअसल, कल बिलासपुर में राहुल गांधी आवास न्याय सम्मेलन शामिल होने वाले हैं।

भरोसा नहीं...ये भ्र्ष्टाचार यात्रा...

कांग्रेस के भरोसा यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, भरोसा नही ये भ्र्ष्टाचार यात्रा है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस जनजन तक अपने काले कारनामे को बताएंगे।

Tags

Next Story