CG Politics: सीएम सचिवालय का चेहरा बदला... दयानंद होंगे सीएम के सचिव, सुब्रत परदेशी, अंकित, भारतीदासन आउट

CG Politics: सीएम सचिवालय का चेहरा बदला... दयानंद होंगे सीएम के सचिव, सुब्रत परदेशी, अंकित, भारतीदासन आउट
X
पांच ओएसडी की छुट्टी, तीन विष्णुदेव साय नए की भी नियुक्ति। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर | भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अफसरों की जगह अब नए अफसरों की नियुक्ति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय में पी. दयानंद को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव नियुक्त किया गया है। साहू सहित चार सचिवों को यहां के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही तीन ओएसडी नियुक्त किए गए हैं। पुराने ओएसडी को वापस मूल विभाग भेज दिया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि 2006 बैच के आईएएस पी.दयानंद, जो सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रभार देख रहे थे, उन्हें मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि पी दयानंद तेजतर्रार और क्षमतावान अधिकारी माने जाते हैं। उन्हें सचिव चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिन से मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ सुबत साहू को अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के पद से मुक्त किया गया है। उनके शेष विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, लोक निर्माण विभाग, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा विकास आयुक्त यथावत रहेंगे।

सीएम कार्यालय से हटाए गए पांच ओएसडी

बिलासपुर के संयुक्त कलेक्टर डॉ. सुभाष सिंह राज को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिन से वहां पदस्थ पांच ओएसडी की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को वापस किए जाने के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए हैं। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अरुण कुमार मरकाम, डॉ. सूरज कुमार कश्यप, देवेंद्र प्रधान, उमेश पटेल और विशाल कुमार महाराणा मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यमुक्त किए जाएंगे।

तीन ओएसडी और निज सहायक की नियुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी स्थापना में मंगलवार शाम को एक साथ चार की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। इनमें तीन विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और एक निजी स्टाफ की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री के निज स्टॉफ में जिन तीन ओएसडी की नियुक्ति की गई है, उनमें डॉ. रविकांत मिश्रा, डॉ. सुभाष सिंह राज, संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर को ओएसडी बनाया गया है। इसी तरह उमेश अग्रवाल को ओएसडी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक अंधारे को मुख्यमंत्री का विज सहायक नियुक्त किया गया है।

परदेशी, अंकित और भारतीदासन भी बाहर

सिद्धार्थ कोमल परदेशी सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव विमानन, जनसंपर्क को मुख्यमंत्री सचिव के प्रमार से मुक्त किया गया है। शेष विभाग यथावत रहेंगे। अंकित आनंद सचिव मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त प्रभार सचिव वित्त, ऊर्जा एवं अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ऊर्जा कंपनी को केवल मुख्यमंत्री सचिव के पद से हटाया गया है। डॉ. एस. भारतीदासन सचिव मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त प्रभार सचिव स्कूल शिक्षा, एवं सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को केवल मुख्यमंत्री के सचिव के पद से हटाया गया है। डीडी सिंह सचिव मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त प्रभार सचिव आदिम जाति कल्याण तथा सामान्य प्रशासन विभाग को केवल सचिव मुख्यालय के पद से मुक्त करते हुए अन्य विभागों का प्रभार यथावत रखा गया है।

Tags

Next Story