CG Politics : छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र में दर्शक दीर्घा में रहेगी कड़ी सुरक्षा

- संसद की घटना को देखते हुए की "गई व्यवल्या
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार (new government) गठन के बाद विधानसभा (Assembly) के शीतकालीन सत्र को लेकर विधानसभा में तैयारियां जोरों पर है। संसद में हुई सुरक्षा में चूक की घटना को देखते हुए विधानसभा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दर्शक दीर्घा में विधानसभा के सुरक्षा कर्मियों को सादे वर्दी में तैनात कर यहां पर आने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि विधानसभा की दर्शक दीर्घा को अब कवर्ड करने पर विचार किया जा रहा है। अगले सत्र तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू हो रहा है। विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था का कड़ी कर दी गई है। यहां पर चूकि यहां पर विधानसभा सचिवालय के सुरक्षा को लेकर सारे पास परिसर के बाहर बनाए जाते हैं। विधायकों की अनुसंशा के आधार पर पास बनाने की सुविधा है, इस दौरान लोगों का आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र भी लिया जाता है। संसद में दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर युवक के कूदने की घटना को देखते हुए यहां पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। विधानसभा सदन के उपर दोनों ओर दर्शक दीर्घा है, जो सामने से खुली हैं। यहां पर ऐसी कोई घटना रोकने के लिए सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहते हैं। अब उनके अलावा विधानसभा के सुरक्षा कर्मी भी सादे भेष में तैनात होंगे। दर्शक दीर्घा में आने वाले सभी लोगों को कड़ी नजर रखी जाएगी।
तीन दिन का सत्र
नई सरकार बनने के बाद 3 दिन के शीतकालीन सत्र का बुलाई गई है। सत्र के दौरान पहले दिन प्रोटेम स्पीकर नए विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। उसी दिन विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दूसरे दिन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन विधानसभा के सदस्यों को अभिभाषण देंगे। अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के दौरान राज्य सरकार की ओर प्रथम अनुपूरक अनुमान पेश किया जाएगा, जिसे अंतिम दिन चर्चा के बाद पारित किया जाएगा।
सदन के अंदर बैठक व्यवस्था दुरुस्त
सदन के अंदर विधायकों के बैठक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। यहां पर वरिष्ठ विधायकों को पहले और कनिष्ठ विधायकों को उसके बाद बिठाने की व्यवस्था है। प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य विधानसभा अध्यक्ष के राइट हैंड और विपक्ष के सदस्य लेप्ट हँड़ में बैठते हैं। मंत्रियों को सामने जगह दी जाती है। उनके पीछे वरिष्ठ सदस्य और फिर उनसे कनिष्ठ सदस्य के बैठने की व्यवस्था रखी गई है। सदन में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 1 सदस्य हैं।
तेजी से हो रहे कार्य
विधानसभा परिसर में तेजी से काम किए जा रहे हैं। यहां पर सड़कों पर नई डामर की परत चढ़ाई गई है। विधानसभा जाने वाली सड़क का मरम्मत कर नए सिरे से बनाया गया है। सदन के अंदर भी सुधार कार्य किए जा रहे हैं। परिसर में सुरक्षा के लिए सैकड़ों जवान तैनात रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS